मोबाइल से GST बिल बनाइए, उधारी पर नज़र रखिए, और स्टॉक खुद घटते देखिए, वह भी आपकी अपनी भाषा में। जो पैसा बिना बिके स्टॉक में, भूली हुई उधारी में और बिना बिल गई चीज़ों में फँसा रहता है, FastBahi उसे सामने ले आता है।
Android फ़ोन पर चलता है। पायलट के दौरान पूरी तरह मुफ़्त।
GST वाला पक्का बिल। क्रम से लगे नंबर, सही टैक्स, और राज्य के बाहर बिक्री पर IGST अपने आप। बिल सीधे प्रिंट या साझा कर दीजिए।
किसने कितना दिया, कितना बाकी है। हर ग्राहक का हिसाब अपने आप बनता रहता है। बकाया की सूची एक जगह, कॉपी में ढूँढ़ना बंद।
बिल बना, माल घटा। कौन सा सामान ख़त्म होने को है, कौन सा महीनों से पड़ा है, दोनों सामने दिखते हैं।
वही ऐप ब्राउज़र में भी खुलता है, बिना कुछ इंस्टॉल किए। दुकान पर फ़ोन, घर पर लैपटॉप, हिसाब एक ही रहता है। अभी खोलकर देखिए।
हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, बांग्ला, पंजाबी और अंग्रेज़ी। पूरा ऐप, पूरी भाषा में।
छोटी दुकान मुनाफ़ा कमाकर भी तंग रहती है, क्योंकि पूँजी तीन जगह चुपचाप बैठ जाती है। तीनों जगह कागज़ पर दिखती ही नहीं, इसीलिए कोई ठीक नहीं करता।
गोदाम में पड़ा सामान पैसा नहीं, रुका हुआ पैसा है। जब तक यह नहीं दिखता, वही सामान दोबारा मँगा लिया जाता है।
माल चला गया, पैसा आया नहीं, और याद किसी को नहीं। यही रकम अगले महीने का भुगतान रोक देती है।
जान-पहचान का ग्राहक माल ले गया, बिल बाद में बनना था। FastBahi में वह बिल उसी तारीख़ पर बनता है, जिस दिन माल गया था।
नीचे दिए बटन से फ़ाइल आपके फ़ोन में आ जाएगी। आकार बड़ा है, इसलिए वाई-फ़ाई पर करना बेहतर है।
फ़ोन पूछेगा कि बाहर से आई फ़ाइल लगाने की अनुमति है या नहीं। "अनुमति दें" चुनिए। यह इसलिए पूछता है कि ऐप अभी सीधे हमसे आ रहा है, किसी दुकान से नहीं।
दुकान का नाम, मोबाइल नंबर और एक गुप्त अंक। बस इतना। GST नंबर हो तो डाल दीजिए, न हो तो भी ऐप चलेगा।
सामान जोड़िए, ग्राहक चुनिए, बिल बना दीजिए। स्टॉक और बही उसी समय अपने आप दुरुस्त हो जाते हैं।
अभी ऐप चुनी हुई दुकानों के साथ पायलट में है। हमें संदेश भेजिए। हम आपकी दुकान जोड़ देंगे और ऐप लगवा देंगे।
आप अभी Chrome में नहीं हैं। दूसरे ऐप (WhatsApp, Google ऐप या कोई और ब्राउज़र) के अंदर APK का डाउनलोड अक्सर अटक जाता है। इस पेज को Chrome में खोलकर वहीं से डाउनलोड कीजिए।
नहीं खुले तो ऊपर ⋮ दबाकर "Chrome में खोलें" चुनिए, या लिंक कॉपी करके Chrome में चिपका दीजिए।
पायलट के दौरान कुछ नहीं। आगे दाम तय होगा तो पहले बताया जाएगा। बिना बताए कोई शुल्क नहीं लगेगा।
हाँ। GST नंबर के बिना भी बिल, उधारी और स्टॉक का पूरा हिसाब चलता है। नंबर बाद में मिले तो डाल दीजिए।
ऐप चलाने के लिए इंटरनेट चाहिए, क्योंकि हिसाब आपके फ़ोन में नहीं बल्कि सुरक्षित जगह रखा जाता है। फ़ोन खो जाए या टूट जाए तो भी आपका हिसाब बचा रहता है।
नहीं। हर दुकान का हिसाब अलग रहता है और अपने गुप्त अंक से ही खुलता है। हम आपका या आपके ग्राहकों का ब्यौरा किसी को बेचते नहीं।
हाँ। मालिक अलग-अलग लोगों को अलग अधिकार दे सकता है। कोई सिर्फ़ बिल बनाए, दाम न बदल सके, यह भी तय किया जा सकता है।